पृष्ठ

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

निदान

गणित के शिक्षक ने विद्यार्थी से कहा कि उसका उत्तर गलत है; सही उत्तर 4 है, जबकि उसने 2 लिखा है। विद्यार्थी ने अपने उत्तर में 2 जोड़ दिया और बोला—“लीजिए सर, अब उत्तर सही हो गया।”

पानी और उर्वरक के अभाव में फसल पीली पड़ने लगी। किसान ने पौधों को  हरा रंग दिया।

कमरे में छत से पानी टपक रहा था। मकान मालिक ने फर्श पर पानी बहने के लिए नाली बनवा ली।

नकझ

गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

Time for United People

The obvious bottom line is that this is only a phase in a long-drawn process of build-ups, manoeuvres, and counter-manoeuvres for global supremacy, control over resources, and leverage in global exchanges. The real concern is their intensity and starkness at this moment, such that the international system, built over half a millennium in an excruciatingly slow fashion, appears to be collapsing. The suffering of people around the world is a bitter reality of life. The world now critically needs united people for peace and fair play in affairs internationally and within nations. It is only wishful thinking at present, but there is no mistake in saying that we need greater unity and a firmer resolve as a nation to navigate the stormy seas of international politics.

Niraj Kumar Jha

गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

वैश्विक वैचारिक तन्तुजाल

वैश्विक संगठित शक्तियों का वर्चस्व, दमन और दोहन जिन तंत्रों पर टिका है, उनका पोषण करने वाला वैचारिक तंतु-जाल सामान्य व्यक्तियों की मानसिकता में आविष्ट होकर क्रियाशील रहता है। स्वयं को निरीह मानकर आरोपित आचरण का स्वाभाविक रूप से पालन करने वाले व्यक्तियों का समूह ही अंततः उस व्यवस्था का यौगिक अवयव बन जाता है। यह तंत्र इतना सूक्ष्म रूप से कार्य करता है कि वही निर्धारित करता है कि सामान्य व्यक्ति किन व्यक्ति-भूमिकाओं, दृश्यों और वस्तुओं की सराहना करे और किनका तिरस्कार। स्वयं, स्वजनों और समस्थित व्यक्तियों के प्रति तिरस्कार इस पराजयी प्रवृत्ति का प्राथमिक लक्षण है।

नीरज कुमार झा

भारतीयता

माता-पिता और गुरुओं के प्रति अनन्य सम्मान मानवीयता का आधारभूत लक्षण है। यह पुरानी सी लगने वाली बात ही भारतीयता के अस्तित्व और अस्मिता का पोषक और रक्षक रही है।

नीरज कुमार झा

बुधवार, 8 अप्रैल 2026

राह दिखाते हैं गांधी

शांति के गीत में हैं गांधी
प्रतिरोध के प्रयास में हैं गांधी
मानव की हो धरती
राह दिखाते हैं गांधी

नीरज कुमार झा

रविवार, 5 अप्रैल 2026

Boots on the Ground

They are not “boots on the ground.”
They are human beings in the killing fields.
Anxious.
They feel pain when injured.
They have kin and friends
who feel that pain in their loss.

And those to be “booted”
are human beings too.

Humanity can span the distances to the Moon and Venus,
Yet cannot overcome the chasms within.
It can look inside an atom,
Yet cannot see another human as human.

A person can connect, face-to-face,
with another anywhere on the planet,
Yet fails to see the other as human.

Why?

Niraj Kumar Jha