पृष्ठ

कवि लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कवि लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 18 सितंबर 2024

काश!

काश, सिद्धांतकार होता
सारी दुनिया को विचारों की पोटली में समेट कर
हवाओं पर सवार रहता
नहीं तो, कवि ही होता
रच शब्दों का चमत्कारी विन्यास
मुक्त स्वयं को कर लेता
कोई नहीं, लेकिन ऊपरवाला
ऊपर तो खाली रखता
दिल भरा, भारी तो नहीं रहता

नीरज कुमार झा 

शुक्रवार, 10 मई 2024

तुम देखना कवि

तुम देखना कवि
कहीं तुम्हारा अभिव्यक्ति का कौशल
जीवन पर हावी तो नहीं हो रहा है
कहीं अहं को तुमने तो नहीं बना रखा है दसवाँ रस
और सभी रसों में उसे ही घोल रहे हो
कवि, तुम याद रखना
मूक जीवन मुखर होने
तुम्हारी तरफ देख रहा है
जो द्रव बन सींच रहे जीवन को
उन्हें स्वर तुम्हें उसी विनम्रता से देना है
तुम साथ रहो, साझेदार बनो
मानवता पुकार रही है
तुम एक हो, लेकिन अनेक से अलग नहीं
तुम्हें ही यह समझना है, तुम्हें ऐसे ही रहना है
 
नीरज कुमार झा