नाम, अर्थ, और मूल्य, जो हमने नियत किए हैं, और जो सीखे हैं, वही असीम सागर में जीवन की नाव है । ज्ञान-इंद्रियाँ जुटाती है रंगें, मस्तिष्क उकेरता है तस्वीरें, तस्वीरें दिखाती हैं प्रसंग; अस्तित्व-बोध चित्रण है, गोचर मात्र चित्रित है। प्रतिबिंब है, रंगें हैं, चित्रण है, चित्रण जीवन है, चित्रण अभिकरण है ।