पृष्ठ

मंगलवार, 31 जनवरी 2023

Suprestitions and Science

In general, educated people hold science and superstition as contradistinct. In reality, they belong to the same genre of human endeavours, i.e. to apply the mind to negotiate existential or inner (psychological) conditions. In earlier times as people had little protection against the elements of nature or ani-social human elements, anxious minds sought mechanisms to ward off any evil falling on them and they categorised beings, things, and occurrences as auspicious and inauspicious.  Once a superstition got currency, the human mind selectively amassed pieces of evidence or imagined them to buttress the beliefs. Superstition speaks of the times when life was 'brutish, nasty, short' and the laity had little access to science. 

Presently, the point is whether the institutions are able to provide their patrons, the citizens, the physical and psychological assurance. I do not wonder at the prevalence of superstitions in the present times, the times of brainy technologies. What surprises me is how systems or public institutions work in present times.

Niraj Kumar Jha 

शनिवार, 21 जनवरी 2023

Cerebral Decolonisation

We often concede that our minds are colonised but care little to know how it is so and how we can free ourselves from it. Those who try decolonisation of minds end up celebrating traditional ideas and praxes without identifying those strands of traditional life which proved to be our weak points against invading hordes or our adversaries and which may act against us even now. Earlier too, we thought of ourselves to be stand-alone people and paid the price. Things are not much different now. Not only this, the decolonisation efforts lack substance; their approach is mostly ritualistic. 

Niraj Kumar Jha 

मंगलवार, 17 जनवरी 2023

तुम रामबोला को क्या जानो

छल-बल का दुष्चक्र निष्फल रहा
भारत भारत ही रहा
रुग्णमति
तुम रामबोला को क्या जानो
 
नीरज कुमार झा

सोमवार, 16 जनवरी 2023

स्वतंत्रताओं का सम्मान

मैंने यहाँ स्वतंत्रता को एक अमूर्त धारणा के रूप में नहीं, वरन उन उपलब्ध  प्राप्तियों और विकल्पों के लिए किया है जो हमारी भिन्न क्रिया-कलापों को संभव बनाते  हैं। सामान्य जन के लिए स्वतंत्रता स्थिति भी है, और अभीष्ट भी। आज जो हमें प्राप्त हैं, वे  मानवोचित वांछित  की अपेक्षा न्यून ही हैं। इस संदर्भ में मैं यह रेखांकित करना चाहता हूँ कि एक-एक स्वतंत्रता के लिए विश्व की  विभिन्न समाजों की पीढ़ियों ने संघर्ष किया है, और बलिदान दिया है। जो भी उपलब्ध है, वह विरासत है दुनिया के उन सभी  जनहितैषी सुधीजनोंं के प्रयासों का  जिन्होंने न्याय के लिए  अपना सर्वस्व निछावर कर दिया। जब हम उन स्वतंत्रताओं का दुरुपयोग करते हैं, तो हम उन तमाम ज्ञात और अज्ञात महान लोगों का ही निरादर नहीं करते बल्कि स्वयं की मानवता की भी अवमानना  करते हैं। वास्तव में, स्वतंत्रताओं के प्रति सम्मान का अभाव उन लोगों में होता है, जिन्हें स्वतंत्रताएँ उपहार में मिली है और वे अशिक्षित और संवेदनशून्य होने के उनका महत्व नहीं समझते हैं। यह तथ्य कभी विस्मरणीय नहीं होना चाहिए कि स्वतंत्रता सबसे ऊपर उत्तरदायित्व है। उदाहरण के लिए, यदि हम कुछ बोलते हैं तो हमें उसकी प्रामाणिकता, तार्किकता, तथा प्रभावों के प्रति सजग होना चाहिए। यदि हम अपने उत्तरदायित्व की अवहेलना करते हैं तो हम मात्र स्वयं की  स्वतंत्रताओं को ही नष्ट नहीं करते हैं, बल्कि अपने स्वजनों का भी अपकार करते हैं। 

नीरज कुमार झा 

रविवार, 15 जनवरी 2023

आधुनिकता का उपनिवेशी कुचक्र

 बढ़ती मानवता की आधुनिकता का चरण यूरोप में पड़ा। इस चरण-धूलि का दुरुपयोग  दुष्टों ने दुनिया को गुलाम बनाने के लिए किया। खुद भी अछूते नहीं रहे। युद्धों के द्वारा अपने महाद्वीप को तहस-नहस करते रहे। अपने कब्जे वाले इलाकों में वे आधुनिक तंत्र का उपयोग तो करते रहे लेकिन आधुनिकता के मंत्र को छुपाए रखा। तर्क को रहस्यों  और मानव को  समूहिकता से ढके रहे।  उन्होंने भारतीयता का  भी अपने हित के अनुसार विरूपण  किया। उनके कुचक्र को तोड़ना शेष है। 

नीरज कुमार झा 

शुक्रवार, 13 जनवरी 2023

चतुराई

जिन्हें  तुम समझते मूर्ख 

वे तुम्हें मानते मूढ़ 

तुम बांटते ज्ञान

समझते स्वयं को ज्ञानी 

तुम्हें नहीं पता 

नहीं कोई कृपण

तुम ऐसा समझते हो 

लोग तुम्हें सुनते हैं

सच यह है कि वे मात्र  स्वयं को सुनते हैं 

तुम मात्र उनके भोंपू हो 

तुम भी उन्हें नहीं सुनते 

असल यह है 

तुम भी चतुर 

वे भी चतुर 

दरअसल जरूरी है 

सभी का आपस में बातें करना 


नीरज कुमार झा 


 



गुरुवार, 12 जनवरी 2023

Assigning Meaning

Assigning meaning to any phenomenon or noumenon is a societal privilege, but it begins with and remains an individual's discretion.
 
Niraj Kuman Jha