पृष्ठ

शुक्रवार, 27 मार्च 2026

धर्मराष्ट्र भारत का संदेश

उद्दीप्त प्रज्ञा से उद्भूत
विवेक से सतत परीक्षित
धर्म वही है
 
सत्यान्वेषक
सत्यानुरागी
सत्यानुयायी
संवेदना से पूर्ण
स्वतंत्र चेतना से युक्त
जीव-अजीव के प्रति श्रद्धावनत
धर्मप्राण वही है
 
नकारात्मकता चिह्नित करने को उद्यत
न्याय का पक्षधर
दुर्जनों के प्रतिकार को सन्नद्ध
जो सज्जनहितैषी है
धार्मिक वही है

अंधकार के विरूद्ध अभियान है धर्म
अंधत्व से त्राण है धर्म
जिसकी दृष्टि निर्दोष
मस्तिष्क सजग निष्कलुष
धर्ममार्ग यात्री वही है
 
धर्मानुरूप हों
आस्था के वचन
उपासना की पद्धतियाँ
भारत का संदेश यही है
 
नीरज कुमार झा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें