पृष्ठ

रविवार, 19 जुलाई 2015

आप बेमिसाल और लाजवाब हैं

सवाल हैं आपके
जवाब भी आपके
सवाल ऐसे
जिनके जवाब नहीं है
जवाब भी
बिना सवालों के हैं
मुकम्मल दोनों अपने-आप हैं
शख्सियत ही आपकी ऐसी है
आप ख़ुद ही सवाल हैं
जिसका जवाब नहीं है
आप जवाब भी हैं
जो किसी सवाल का नहीं है
आप टुकड़ों-टुकड़ों में
पूरे-पूरे हैं
आप बेमिसाल हैं
आप लाजवाब हैं


- नीरज कुमार झा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें